घर में या आसपास लगा है अशोक का पेड़ तो मिलते हैं गजब के फायदे, जरूर जानें ये नियम
-
By Admin
Published - 22 September 2023 112 views
घर में मौजूद हर चीज का संबंध वास्तु से होता है। घर के बाहर या आसपास मौजूद चीजों से भी वास्तु का नाता माना जाता है। वास्तु में पेड़ों के बारे में भी काफी कुछ बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में कुछ पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन पेड़ों को घर के आसपास भी लगाना शुभ हो सकता है। बता दें कि घर में अशोक का पेड़ लगाने से इसके कई तरह के फायदे नजर आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर में या घर के आसपास अशोक का पेड़ लगाए जाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अशोक के पेड़ का महत्व
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के आंगन में अशोक का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा संचालित होती है।
अशोक के पेड़ को शोक नाशक बताया गया है। यह पेड़ घर पर आने वाले संकट को दूर करता है।
अशोक के पेड़ को लगाने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है।
अशोक के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यों में करने से वास्तु दोष दूर होता है।
घर में मौजूद कैसा भी वास्तु दोष अशोक के पेड़ के प्रभाव से नष्ट हो जाता है।
अशोक का पेड़ घर में लगाने के लाभ
वास्तु के मुताबिक घर में अशोक का पेड़ लगाने से तमाम तरह की शारीरिक परेशानियों का अंत होता है।
अशोक के पेड़ के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
घर के मुख्य द्वार के सीधे हाथ पर अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है।
घर के आंगन में अशोक का पेड़ लगाने से शुभ काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
सम्बंधित खबरें
-
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत की एक ऐसी हस्ती थे, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से लोगों को प्र
-
घर में मौजूद हर चीज का संबंध वास्तु से होता है। घर के बाहर या आसपास मौजूद चीजों से भी वास्तु का नाता
-
मैसेजिंग एप WhatsApp ने अपनी पेमेंट सर्विस को लेकर भारत में बड़ा ऐलान किया है। WhatsApp पर अब क्रेडि
-
4 अक्टूबर को गूगल पिक्सल वॉच 2 लॉन्च होगी। इसकी घोषणा गूगल काफी समय पहले कर चुकी है। मेड बाय गूगल लॉ
-
ब्रह्पुराण में गोदावरी की महिमा के बारे में बताया गया है। महर्षि गौतम ने शंकर जी की कृपा से पृथ्वी प
-
इन दिनों कई स्कैम चल रहे हैं जिनसे कई लोगों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं फेसबुक स्कैम भी इन्हीं में स