राजनीति विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, बॉयोटेक्नोलॉजी के लिए विश्वविद्यालय ने जारी किया कटऑफ
-
By Admin
Published - 03 October 2022 439 views
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश जल्द शुरू होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए प्राचीन इतिहास में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया है। इसके अलावा MA राजनीति विज्ञान, एमएससी कंप्यूटर साइंस और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में भी कटऑफ जारी हो गया है।
प्राचीन इतिहास में यूआर वर्ग में 148 अंक तक को बुलाया
प्राचीन इतिहास में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 148 या अधिक अंक तक गया है। अभ्यर्थियों को 6 से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक हर हाल में पूरी करनी है। राजनीति विज्ञान में अनारक्षित वर्ग में 164 से अधिक अंक के अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।
एमएससी कंप्यूटर साइंस में अनारक्षित वर्ग के 130 या अधिक अंक तक पाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बुलाए गए हैं। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 180 या उससे अधिक है। अभ्यर्थियों को 3 से 5 अक्टूबर के बीच दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कहा गया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शाम 5 बजे तक करने को कहा गया है।
सम्बंधित खबरें
-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि घरेलू दवा उद्योग को मूल्य श्रृंखला में आगे बढ़
-
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एक नवंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का फैसला किया है। जनस
-
जम्मू कश्मीर की परिस्थितियों में लगातार बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में पर्यटन में इजाफ
-
6 जुलाई से लापता बताए जा रहे दो मणिपुरी छात्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरें उन